Computer course -#3


Slide में Movie or Sound जोड़ना

MS PowerPoint में एक Effective Presentation तैयार किया जा सकता है। अर्थात् इसकी सहायता से अपने विचारो को आसानी से समझाया जा सकता हेै। इसकी स्लाईड में Movie or Sound को जोडा जा सकता है। इसके जोडने के निम्न स्टेप है।
Insert Menu → Movies or Sound →
आवश्यकता के अनुसार आप्शन को चुनते है। यदि साउड को जोड़ना होता है। तो sound From File पर क्लिक करते है। तो Insert Sound नाम का डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे से साउड फाईल को चुनकर ok Button पर क्लिक करते है। और एक डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे यह निर्धारित करना होता है। कि साउंड कब प्ले करना है। इसमें दो आॅप्शन होते है।
* Automatically
* When Clicked
Automatically में साउंड स्लाईड शो के बाद स्वतः स्टार्ट हो जाता है। When Clicked में साउंड तब प्ले होगा जब उस के आईकन पर क्लिक करते है। साउंड आईकन के रूप में स्लाईड से जुडता है। Movie को जोडने के लिये भी यही प्रकिया होती है। इसमे केवल यह निर्धारित करना पडता है कि मूवी को कहाॅ से जोडना है।



Slide Transition

एक Presentation में एक से अधिक स्लाईडस होती है। यह effect दो स्लाईड के बीच में लगाया जाता है। या स्लाईड स्टार्ट होने के पहले आता है। इससे यह पता लगता है। कि एक स्लाईड खत्म हो रही है। और नई स्लाईड आ रही है। एक स्लाईड में एक ही Transition Effect लगाया जाता है। इसमें इसकी स्पीड एवं साउड को भी सेट किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के साउंड होते है। आवाज को रिकार्ड करके भी इसमें सेट किया जा सकता है। Effect को क्लिक करने पर शो होना है। या Automatically शो होना है। यह निर्धारित किया जाता है। Automatically में यह निर्धारित किया जाता है। कि यह Effect कितने समय बाद शो होना है। इसी को स्लाईड Rehearsal Time कहा जाता है।
Slide Transition Effect set करना:-
Slide Show → Slide Transition पर क्लिक करने पर निम्न डायलाग बाक्स आता है।
Play Button पर क्लिक करके इफेक्ट को चेक किया जा सकता है। Apply to all slides button पर क्लिक करके उस इफेक्ट को प्रजेन्टेश्न की सभी स्लाईड मे सेट किया जाता है। Slide Show Button करके उस स्लाईड को शो करा सकते है।

Comments