Computer course in hindi - #1




Introduction of MS PowerPoint

पावर पाइंट माइक्रोसॉफ्ट आॅफिस का एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। जिसकी सहायता से प्रजेन्टेशन, ग्राफ्स, स्लाइड्स, हेण्डआउट एवं सभी प्रकार के प्रजेन्टेशन मटेरियल को तैयार किया जा सकता है। स्लाइडस एक इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुतिकरण है। जिसकी सहायता से हम अपने विचारो को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते है। इस प्रजेन्टेशन को कम्पयूटर स्क्रीन पर, Projector पर चला सकते है एवं बेव पर पब्लिश भी कर सकते है। इसका प्रयोग शिक्षा व्यवसाय, मेडिकल, Engineering एवं शोध के क्षेत्र मे किया जाता है। इसमें पहले से कई प्रकार के टेम्पलेट के डिजाइन स्टोर रहते हैं जिनका प्रयोग करके हम अपने प्रजेन्टेशन को कम समय में बहुत अच्छा तैयार कर सकते है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार की फार्मेंटिंग एवं एनीमेशन की स्कीम रहती है। जिसका हम सीधे प्रयोग कर सकते है।

पावर पाइंट स्टार्ट करना

Go to Start Menu → all Programs→ MS Office → MS Power Point
Or
Go to Start Menu→ Run→ Type Powerpnt→ click ok or enter
करने पर पावर पाइंट सॉफ्टवेयर खुल (Open) जाता है।
Create a New Presentation (नया प्रजेन्टेशन बनाना):- पावर पाइंट में नया प्रजेन्टेशन तैयार करने के लिये निम्न स्टेप होते है।
1. File Menu → New option पर क्लिक करने पर New Presentation नाम की विंडो आती है।
2. आवश्यकता के अनुसार Presentation को चुनते है।
3. इसके बाद लेआउट नाम की विंडो आती है। जिससे आवश्यकता के अनुसार स्लाईड को चुनते है।
4. इस स्लाईड में विभिन्न प्रकार के sound, Picture, movie, Text आदि को insert करते है। इसके बाद इन ऑब्जेक्ट में विभिन्न प्रकार के Effect लगाकर एक प्रभावशाली प्रजेन्टेशन तैयार कर सकते हैं|
5. एक प्रजेन्टेशन में एक से अधिक स्लाईड हो सकती है।
6. प्रजेन्टेशन को शो कराने के लिये Slide Show Option का प्रयोग करते है।
7. पावर पाइंट में जो फाईल बनती है। या Presentation को जब सेव किया जाता है। तो उस फाईल का द्वितीयक नाम (Extension Name) .PPT होता है।
8. इसकी शॉर्टकट की Ctrl+ N होती है। इसको Standard Tool Bar के न्यू बटन पर क्लिक करके भी नयी प्रजेन्टेशन को खोला जा सकता है।

Comments