Computer course in hindi- #5



Handsout (हैन्डआउट) क्या हैं?

Handout, Presentation का Printout होता है। जो Presentation को सहारा देता हैं प्रस्तुतिकरण से पूर्व आप अपने Audience में Handout बाँट सकते हैं इसमें स्लाइड के ही छोटे छोटे प्रिंट एक पेज में दो, चार, छः या नौ की संख्या में होते हैं| यह Presentation मुख्य रूप से श्रोताओ को दिया जाता है। जिसमे स्लाइड के कन्टेन्टस कम्पनी का नाम प्रेजेन्टस, की तारीख और स्पीकर का नाम होता है।

प्रजेन्टेशन की सभी स्लाईड का प्रिंटआउट निकाल कर audience (श्रोताओ) के बीच बाॅट दिये जाते है। ताकि audience Presentation को आसानी से समझ सके और उसका भविष्य में प्रयोग कर सकते है। एक पेज पर कम से कम एक और अधिकतम नौ स्लाईड का प्रिंट आउट निकाला जा सकता है। उस पेज पर साइड में खाली स्पेस होता है । ताकि audience उस पर स्लाईड के बारे में नोट लिख सके। हैन्डआउट का प्रिंटआउट निकालने के लिये प्रिंट डायलाग बॉक्स के आॅप्शन Print What में Handouts को चुनते है। और उसका प्रिंट निकाल लेते है। एक पेज पर कितनी स्लाइ्र्रड का प्रिंट निकालना है। इसका सिलेक्शन Slides per page option से करते है।

File Menu→ print→ print what → handouts → ok

इसकी सहायता से स्पीकर आसानी से प्रजेन्टेशन दे सकता है। और श्रोता आसानी से प्रजेन्टेशन को समझ सकते है।




Speaker’s Notes क्या हैं ?
Slide Note or Speaker’s Notes:-
प्रजेंटेशन के समय प्रस्तुतकर्ता के स्पष्टीकरण के लिए स्लाइड के नीचे प्रस्तुतकर्ता नोट्स लिखे जाते हैं प्रस्तुतकर्ता प्रजेंटेशनके समय स्लाइड शो करते हुए अपने इन नोट्स से सहायता ले सकता हैं View menu के इस आॅप्शन की सहायता से हम उसी स्लाईड के बारे में नोट लगा सकते है। जिससे उस स्लाईड को समझने में आसानी होती है।
स्पीकर नोट को स्लाईड मे लगानाः-
* View Menu → Slide Note पर क्लिक करने पर स्लाईड नोट आ जाता है। जिसमे उस स्लाईड के बारे में उसी स्लाईड के नीचे लिख दिया जाता है।
* View Menu → Slider Sorter → Slide Sorter Tool Bar के बटन Speaker Note पर क्लिक करके स्पीकर नोट को लगाया जा सकता है। स्पीकर नोट को प्रिंट करने के लिये प्रिंट आॅप्शन में print what option में Notes Pages को Select (चुनते) है। और उसके ok Button पर क्लिक करके प्रिंट निकाल लेते है।
* File Menu → Print→ Print What → Slide Notes → ok



Comments